बहन को ससुराल पहुंचाकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

झंझारपुर में रक्षाबंधन के बाद बहन को ससुराल पहुंचाकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक का शव और बाइक एनएच-27 पर मिला। मृतक की पहचान दुर्गानंद सदाय के रूप में हुई है। बहन ने बताया कि उसने उसी भाई को राखी बांधी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहन को ससुराल पहुंचाकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के दूसरे दिन बहन को ससुराल पहुंचाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को चनौरागंज में सनराइज ढाबा के समीप एनएच-27 पुल के नीचे पानी में युवक का शव और बाइक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कई घंटे तक शव की पहचान नहीं हो सकी। देर शाम सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अंधराठाढ़ी प्रखंड के मैना गांव निवासी दुर्गानंद सदाय के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 बेलाराही निवासी अनोखा देवी रक्षाबंधन पर अपने भाई दुर्गानंद को राखी बांधने मायके गई थीं। रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार सुबह दुर्गानंद अपनी बहन को बाइक से उसके ससुराल बेलाराही पहुंचाने गया था। बहन को ससुराल छोड़ने के बाद वह करीब 12 बजे घर के लिए निकला। इसी दौरान चनौरागंज के पास एनएच-27 पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। पानी में गिरने के कारण वह बाइक से दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई。

घटना का पहला पता

साढ़े तीन बजे ढाबाकर्मी की पड़ी नजर: घटना का पता दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चला। सनराइज ढाबा के एक कर्मी ने पुल के नीचे बाइक और कुछ दूरी पर पानी में शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। झंझारपुर और अररिया संग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। बाइक में चाबी लगी हुई थी। मृतक की जेब से मोबाइल और रुपये भी मिले हैं। बाइक का नंबर बीआर-32 बीडी-5949 है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

बीती शाम बहन का हाल

थाना पहुंचते ही बहन हुई बेसुध: देर शाम भाई की मौत की खबर मिलने पर अनोखा देवी समेत अन्य परिजन थाना पहुंचे। भाई का शव देखकर बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेसुध हो रही थी। रोते हुए कह रही थी, “कल ही इसी भाई को राखी बांधी थी। आज वही मुझे ससुराल पहुंचाने आया था। वापस घर लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

अधिक जानकारियों के लिए सामान्य प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई?
यह दुर्घटना रक्षाबंधन के दूसरे दिन यानी शनिवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबहन को ससुराल पहुंचाकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत