बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

उझानी कोतवाली के बरायमयखेड़ा हाईवे पर हुआ हादसाआठ जुलाई को खरीदी थी बाइक, बहन के घर जा रहा थाउझानी, संवाददाता।

बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

हिमाचल के बद्दी से बाइक पर अपनी बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बराय मयखेड़ा के पास हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के दमी नगर का 18 वर्षीय केशव पुत्र संजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बाइक पर सवार होकर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कठौली गांव में रहने वाली अपनी बहन उपासना के घर आ रहा था। उसकी बाइक बराय मयखेड़ा के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि केशव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी करता था। उसने 8 जुलाई को ही अपनी नई बाइक खरीदी थी। वह सबसे पहले अपनी बहन के घर आने के लिए निकला था, जिसके बाद उसे अपने गांव जाना था, लेकिन रास्ते में हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।