घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत
नारायणपुर, रायडीह गांव में 24 सितंबर को अज्ञात वाहन की चपेट में आए चौकीदार जानकी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र मनोज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जानकी सिंह की दुर्घटना में मौत गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर हुई है।

नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर 24 सितंबर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल अंचल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र मनोज सिंह के लिखित आवेदन पर नारायणपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिए गए आवेदन में मनोज सिंह ने बताया है कि उनके पिता जानकी सिंह नारायणपुर अंचल में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे और उनका बीट नंबर 5/6 था। 24 सितंबर को रायडीह गांव के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें धक्का मार दिया।
हादसे में जानकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।आवेदन के आधार पर नारायणपुर थाने में कांड संख्या 167/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


