मेरठ में हुए सड़क हादसे में सेनाकलां के कांवडियां की मौत

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

गांव सेनाकलां से हरिद्वार कांवड़ यात्रा में गए कांवडिया की मेरठ में दुर्घटना में मौत हो गई। कई अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पत्नी और बेटी भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। परिजन दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

मेरठ में हुए सड़क हादसे में सेनाकलां के कांवडियां की मौत

गांव सेनाकलां से हरिद्वार के लिए झूला कांवड़ यात्रा में गए एक कांवडियां की हादसे में मौत हो गई। कई कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। परिवारीजन हादसे की सूचना मिलते ही रवान हो गए। गांव सेनाकला से 19 अगस्त को करीब 35 कांबडियों का जत्था हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा लेकर गए थे। हरिद्वार से गुरुवार को को गंगा जल लेकर वापस आ रहे थे, कुछ कांवड़िया झूला कांबड़ के साथ चल रहे थे तो कुछ कांवड़िया पिकअप में बैठक कर कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे थे।

शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मेरठ के लालकुर्ती थाना लिए क्षेत्र के टैंक चौराहे के समीप पंहुंचे ही थे वही कंटेनर ने पिकअप को रौंद दिया। जिसमें पिकअप में बैठे करीब दर्जन भर से अधिक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में लाया गया। उपचार के दौरान 35 वर्षीय कांवड़िया चन्द्र पाल सिंह पुत्र सिलेटी सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि कांवड़ यात्रा में मृतक की पत्नी व बेटी भी साथ थी, वो भी गंभीर रूप से घायल हुई है जिनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल हुए सभी कांवडियों का उपचार चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेरठ में हुए सड़क हादसे में सेनाकलां के कांवडियां की मौत