अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा चालक की मौत

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बालूमाथ में शनिवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के आराहारा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय तालेश्वर कुमार महतो की मौत हो गई। मृतक डीवीसी कंपनी में हाइड्रा वाहन चालक था और रक्षाबंधन के त्योहार के बाद अपने काम पर लौट रहा था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा चालक की मौत

बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के आराहारा गांव के समीप शनिवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी तालेश्वर कुमार महतो 28 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार तालेश्वर कुमार महतो डीवीसी कंपनी में हाइड्रा वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव सिकरी गया था। शनिवार को वह छुट्टी के बाद वापस तुबेद कोल माइंस स्थित अपने कार्यस्थल पर लौट रहा था। इसी दौरान आराहारा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने डीवीसी कंपनी प्रबंधन से नियमानुसार मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा चालक की मौत