नम आंखों से परिजन डीएफओ का शव लेकर गांव को रवाना

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक हादसे में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएफओ विकास नायक की मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने नम आंखों से राजस्थान के पैतृक आवास के लिए रवाना किया। अधिकारियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

नम आंखों से परिजन डीएफओ का शव लेकर गांव को रवाना

इटावा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए एक हादसे में इटावा के प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएफओ विकास नायक की जान चली गई थी। बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन नम आंखों से उनके राजस्थान स्थित पैतृक आवास के लिए शव लेकर रवाना हो गए। जिले के वरिष्ठ अधिकारी और वन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने मौजूद रहकर उनके अंतिम दर्शन किए। डीएफओ विकास नायक का मंगलवार का हादसे में निधन हो गया था। एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के बाद उन्हें सैफई लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

मंगलवार की देर रात उनकी पत्नी अंजू, दोनों बेटियां सोनू व मोनिका, डीएफओ के छोटे भाई लक्ष्मण नायक, उनके मामा रामेश्वर लाल, शिक्षक गुरु राजेंद्र व अन्य परिजन सैफई पहुंचे थे। सैफई अस्पताल पहुंचते ही उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। उनके परिजनों ने सहारा देकर संभाला। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को राजस्थान के डीडवाना जिले के मंगलपुर स्थित उनके आवास के लिए रवाना कर दिया गया। वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल, रेंज ऑफीसर अशोक कुमार शर्मा व स्टाफ के अन्य लोग भी विकास नायक के शव के साथ गांव गए।डीएफओ की मौत के बाद ही पूरा प्रशासन मंगलवार को सैफई अस्पताल पहुंच गया था। बुधवार को सुबह भी जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, इटावा सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल सहित तमाम अधिकारी व वन विभाग के कर्मचारी सैफई पहुंच गए थे और शव के रवाना होने तक वही रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनम आंखों से परिजन डीएफओ का शव लेकर गांव को रवाना