बेकाबू ट्रक ने सातवीं की छात्रा को रौंदा, मौत
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना में एक छात्रा श्रेया (7) की मौत हो गई। ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार गणेश चतुर्थी पूजा के बाद लौट रहा था।

सरायरंजन, निसं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव के निकट समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह ट्रक चालक ने एक छात्रा को कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रा की पहचान सरायरंजन थाना के अख्तेयारपुर के दामोदरपुर महुली वार्ड-2 के प्रधान शिक्षक आशुतोष रंजन की पुत्री श्रेया (7) के रूप में हुई है। वह सेंट मैरी स्कूल की छात्रा थी। आशुतोष सरायरंजन के प्राथमिक स्कूल किशनपुर युसूफ एससी में शिक्षक हैं और समस्तीपुर में किराए पर रहते हैं।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त शिक्षक अपनी बेटी को स्कूटी से लेकर समस्तीपुर लौट रहे थे, पत्नी दूसरी गाड़ी से पीछे थीं। इसी दौरान हरपुर एलौथ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। ठोकर से शिक्षक कच्ची जमीन पर गिर गए, जबकि श्रेया सड़क पर गिर गई और बालू लदे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे छात्रा के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घायल शिक्षक का इलाज चल रहा है। छात्रा के पिता ने अचेतावस्था में बताया की हमलोग घर से स्कूटी से समस्तीपुर के लिए चले थे इसी दौरान उक्त जगह पर ट्रक के चपेट में आ गए जिससे मेरी पुत्री के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
परिवार की स्थिति
छात्रा के चाचा रजनीश रंजन ने बताया की सोमवार की रात गणेश चतुर्थी का पर्व था इसको लेकर पिता, पुत्री एवं छात्रा की माता घर आई हुई थी। पूजा में पुरा परिवार सामिल होने आया था। पूजा खत्म होने के बाद पुरा परिवार शहर में घर पर जाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उक्त जगह पर घटना घट गई जिसमें मेरी पुत्री की मौत एवं मेरे भाई घायल हो गए। ट्रक पर बालू लदे रहने से भतीजी के शरीर पर ट्रक चढ़ जाने से शरीर के चिथड़े चिथड़े उड़ गए। शरीर के उड़े चिथड़े को प्लास्टिक के बोड़ी में समेट कर पोस्टमार्टम में लाया गया है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए सड़क जाम हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सड़क पर से शव हटने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है । वहीं ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया है। पुलिस आगे कि कार्रवाई में जुट गई है।

