श्रमिक की मौत मामले में डंपर चालक पर मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीकौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास गांव में 16 वर्षीय दीपू की सड़क पार करते समय डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। दीपू ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था और अपने पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास गांव 16 वर्षीय दीपू पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ झरियार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो बड़े भाई गांव में ही रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि, दीपू गोराजू गांव स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। सोमवार की भोर दीपू ट्रैक्टर-ट्रॉली में भट्ठे से ईंट लोड करके प्रयागराज उतारने जा रहा था। सराय अकिल क्षेत्र के कोटिया गांव के समीप ट्रैक्टर रुकवाकर वह दैनिक क्रिया के लिए उतरा। सड़क पार करते वक्त डंपर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की डंपर समेत तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


