खड़े ट्रक में पीछे बाइक टक्कर, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर के सिधौना बाजार में एनएच-31 पर ट्रक से बाइक की टक्कर में 42 वर्षीय सोमकार राम गंभीर घायल हो गए। उन्हें वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपायों के लिए आवाज उठाई है।

खड़े ट्रक में पीछे बाइक टक्कर, युवक की मौत

गाजीपुर (खानपुर)। सिधौना बाजार में सोमवार की देर रात एनएच-31 पर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक ने टक्कर मारी दी। जिससे 42 वर्ष के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग वाराणसी गंभीर हालत में वाराणसी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ढूंढवा निवासी 42 वर्षीय सोमकार राम पुत्र स्व: विश्वनाथ राम बाइक से बनारस जा रहे थे। सिधौना बाजार में ग्रामीण बैंक के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोमकार राम के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के समय बाजार की बिजली गुल थी और हाईवे पर अंधेरा था। खड़े ट्रक के पीछे हाईलाइटर या रिफ्लेक्टर पट्टी भी नहीं लगी थी। ऐसे में बाइक सवार को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एनएचएआई का गश्ती वाहन और सिधौना पुलिस चौकी मौके पर पुलिस पहुंची। घायल को एंबुलेंस से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मंजू देवी बेसुध हो गईं। बेटे किशन और जितेंद्र तथा बेटियां पूनम और सुमन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर खड़े भारी वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाने और बाजार क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग किया है। सिधौना पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखड़े ट्रक में पीछे बाइक टक्कर, युवक की मौत