चार मजदूरों के मौत के मामले में पांच मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में भगौतीदेई क्रशर प्लांट पर शनिवार को हुए एक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अहरौरा पुलिस ने पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मिर्जापुर,संवाददाता। जिले के अहरौरा क्षेत्र के भगौतीदेई क्रशर प्लांट पर शनिवार हो हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच नामजद समेत अज्ञात पर अहरौरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने मधुसूदन सिंह, मनोज यादव, शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के नाम मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने जांच प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।
ये भी पढ़ें:हादसे के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस-अहरौरा


