मैठी टोल पर खड़े ट्रक से कार टकराई, मां-बेटी घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

गायघाट में एनएच 27 पर मैठी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से कार टकराने से मां और बेटी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कार सवार परिवार हरियाणा से सहरसा शादी में शामिल होने जा रहा था, लेकिन ऑटो से बचते समय कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकराई।

मैठी टोल पर खड़े ट्रक से कार टकराई, मां-बेटी घायल

गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित मैठी टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इसमें कार सवार मां-बेटी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल महिला के पति मधेपुरा जिले के गम्हरिया निवासी रविभूषण कुमार ने बताया कि वह पत्नी कंचन कुमारी, पुत्र विवान कुमार व पुत्री डुग्गू कुमारी के साथ हरियाणा से सहरसा एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मैठी टोल पर ऑटो से बचने में कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि पुत्री घायल हो गई।

गायघाट थाने के एएसआई परमानंद ठाकुर ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।