रुद्रप्रयाग में झरने में फिसल कर गिरने से युवक की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

बाजना। थाना नौहझील अंतर्गत गांव भरतिया निवासी रिटायर्ड सूबेदार राधेश्याम के बेटे की शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में झरने में गिरने से मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग में झरने में फिसल कर गिरने से युवक की मौत, कोहराम

थाना नौहझील अंतर्गत गांव भरतिया निवासी रिटायर्ड सूबेदार राधेश्याम के बेटे की शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में झरने में गिरने से मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव गांव लेकर आये और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। गांव भरतिया, नौहझील निवासी युवक अजय (26) अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड गया था। शनिवार को वह रुद्रप्रयाग जिले में मदमहेश्वर पैदल ट्रैक पर गौंडार-बनतोली के समीप पहुंचा था। बताते हैं कि वहां झरने के पास पैदल ट्रैक पर जाते समय अचानक पैर फिसलने से असंतुलित होकर अजय झरने में गिर कर काफी दूर तक बह गया।

इसे देख अजय को बचाने के लिए दोस्तों ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। झरने में युवक के गिरने की सूचना पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजय को तलाश कर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को दिया। दोस्तों ने हादसे की सूचना अजय के परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तो पड़ोसियों के साथ परिजन तत्काल रुद्रप्रयाग को रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोमवार को शव लेकर गांव आये। शव के आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरुद्रप्रयाग में झरने में फिसल कर गिरने से युवक की मौत, कोहराम