चलती ट्रेन से गिरने से युवक की गई जान
रेवतीपुर क्षेत्र में एक युवक 20 वर्षीय आशीष कुमार की ट्रेन से बाहर झांकने के कारण मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ गाजीपुर से दिलदारनगर जा रहा था। झारखंडे मंदिर के पास गिरने से गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रेवतीपुर(गाजीपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल क्षेत्र में चलती पैसेंजर ट्रेन से बाहर झांक रहा युवक पोल से टकराकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 20 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश बिंद निवासी ग्राम खानपुर बुधवार सुबह अपने घर से बुआ के लड़के के साथ शायर माता के दर्शन के लिए जा रहा था। दोनों पैसेंजर ट्रेन से गाजीपुर से दिलदारनगर की ओर जा रहे थे। झारखंडे मंदिर के पास आशीष ट्रेन से बाहर बाहर झांकने लगा तभी ट्रैक किनारे लगे पोल से टकराकर वह चे ट्रैक पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची सुहवल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। आशीष की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

