जून माह में 37 हजार से अधिक के काटे चालान, शमन शुल्क भी वसूला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

जून महीने में विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 37,860 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसमें ₹33,73,800 का शमन शुल्क वसूला गया। बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग पर विशेष कार्रवाई की गई। अभियान में 21,252 चालकों पर बिना हेलमेट और 4,862 चालकों पर गति सीमा उल्लंघन के चालान हुए।

जून माह में 37 हजार से अधिक के काटे चालान, शमन शुल्क भी वसूला

जून माह में चले विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37,860 वाहन चालकों के चालान किए गए। जबकि ₹33,73,800 का शमन शुल्क वसूला। कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और ओवरस्पीडिंग करने वाले चालक रहे। एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव बताया कि एक से 30 जून तक चले अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 21,252 चालकों के चालान किए गए, जिनसे ₹5.69 लाख शमन शुल्क प्राप्त हुआ। वहीं गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 4,862 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ₹14.52 लाख का जुर्माना वसूला गया।इसके अलावा तीन सवारी बैठाने पर 1,414, अवैध पार्किंग पर 2,363, बिना ड्राइविंग लाइसेंस पर 1,049, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र पर 558, रॉन्ग साइड और गलत लेन में वाहन चलाने पर 1,412, बिना एचएसआरपी अथवा दूषित नंबर प्लेट वाले 713 तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4,237 वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454404000 जारी किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।