सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 55 हजार रुपये का हुआ चालान

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान जिला परिवहन अधिकारी जया शांखी मुर्मू के नेतृत्व में हुआ, जिसमें अनधिकृत वाहनों और दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर 55 हजार रुपये का चालान किया गया।

सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 55 हजार रुपये का हुआ चालान

लोहरदगा, संवाददाता।सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग, लोहरदगा द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी जया शांखी मुर्मू के निर्देशन में किया गया। जांच अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम भी मौजूद रही। जांच के दौरान सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, फिटनेस, बीमा, ओवरलोडिंग और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 55 हज़ार रुपये का चालान किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से भारी वाहनों की पार्किंग न करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के सघन और औचक वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 55 हजार रुपये का हुआ चालान