नाबालिग हाथों में वाहन की चाबी नहीं, सुरक्षा की जिम्मेदारी होनी चाहिए

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

शंकर भूषण शरण इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। मुख्य आरक्षी सोनू अहलावत ने कहा कि 18 वर्ष से पहले वाहन चलाना कानूनन अनुपयुक्त है। विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने और मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी गई।

नाबालिग हाथों में वाहन की चाबी नहीं, सुरक्षा की जिम्मेदारी होनी चाहिए

शहर के शंकर भूषण शरण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों और यातायात नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी गई। मुख्य आरक्षी सोनू अहलावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले मोटर वाहन चलाना कानूनन उचित नहीं है। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई, जुर्माना एवं सजा का प्रावधान है। कम उम्र में वाहन चलाना दुर्घटना का कारण बन सकता है और इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूरी रखने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिग हाथों में वाहन की चाबी नहीं, सुरक्षा की जिम्मेदारी होनी चाहिए