तीन घंटे की चेकिंग में 83 वाहनों का चालान, एक सीज

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, प्रेशर हार्न, और मोडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 83 वाहनों का चालान किया गया और 6 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़कों पर सख्ती दिखाई।

तीन घंटे की चेकिंग में 83 वाहनों का चालान, एक सीज
तीन घंटे की चेकिंग में 83 वाहनों का चालान, एक सीज

कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजी यातायात के निर्देश पर रविवार रात में तीन घंटे तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर उतरी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाइड साइलेंसर आदि की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही अनियमितता पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे वाहन चालकों मेें अफरा-तफरी की स्थिति रही।जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीज़ी यातायात के निर्देश पर शनिवार रात में 8 बजे से लेकर11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाई-वे पर उतरकर अभियान की कमान संभाली। इस अभियान में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुये 83 वाहनों का अलग- अलग नियमों के उल्लंघन में चालान किया। जबकि अभिलेखों के अभाव में एक वाहन को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही वाहन स्वामियों व चालकों से 6 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहाकि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आगे भी इसी तरह अचानक अभियान चलाकर लापरवाही करने और शराब पीकर वाहन चलाने से लेकर नंबर प्लेट बदलकर या बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन घंटे की चेकिंग में 83 वाहनों का चालान, एक सीज