कैंची धाम के लिए आज से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
भवाली। वीकेंड और अवकाश के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। व्यवस्था 2 से 4 अक्टूबर तक सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।

भवाली। वीकेंड और अवकाश के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। व्यवस्था आज 2 से 4 अक्टूबर तक सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
यातायात व्यवस्था
हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले बाहरी राज्यों और जिलों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के जरिए भवाली होते हुए कैंची धाम भेजा जाएगा। वापसी में भी शटल के माध्यम से उन्हें पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा। वहीं नैनीताल और गेठिया की ओर से कैंची धाम आने वाले निजी वाहनों को भवाली सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शटल सेवा से कैंची धाम पहुंचेंगे। पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में निजी वाहनों का दबाव कम करना है।
डायवर्जन योजना
अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर आवश्यकतानुसार रामगढ़ और मुक्तेश्वर के रास्ते हल्द्वानी भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा। भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को भी जरूरत पड़ने परक्वारब-रामगढ़-नथुवाखान बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि सेनिटोरियम भीमताल से शटल सेवा चलेगी। उन्होंने पर्यटको लोगो से सहयोग की अपील की है。

