Amroha News: बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू
Amroha News: शुक्रवार को, शिवभक्तों की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन ने बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।

Amroha News: शिवभक्तों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार को प्रशासन ने बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया। जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात कर भारी व हल्के चार पहियां वाहनों का रूट डायवर्ट किया। गौरतलब है कि गुरुवार से ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर आदि जिलों के कांवड़िये मंडी धनौरा व बछरायूं क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने को लेकर कांवड़ियों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए रसूलपुर पुलिस चौकी, पत्थरकुटी चौराहा व नौगावां रेलवे क्रॉसिंग के पास से वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।
बछरायूं पुलिस तहसील के पास व गांव जोगीपुरा से वाहनों को दूसरे मार्गों की ओर भेज रही है। सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

