13 सितंबर से जाजमऊ गंगा पुल होगा बंद, एनएचएआई की तैयारियां शुरू 13 सितंबर से जाजमऊ गंगा पुल होगा बंद, एनएचएआई की तैयारियां शुरू

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर और उन्नाव में जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई द्वारा ट्रैफिक को 13 सितंबर से 15 सितंबर तक अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इसके बाद 16 सितंबर से तीन महीने के लिए परमानेंट डायवर्जन लागू होगा। भारी वाहनों को 90 किमी का अतिरिक्त रास्ता तय करना होगा।

13 सितंबर से जाजमऊ गंगा पुल होगा बंद, एनएचएआई की तैयारियां शुरू 13 सितंबर से जाजमऊ गंगा पुल होगा बंद, एनएचएआई की तैयारियां शुरू

कानपुर/उन्नाव। हिन्दुस्तान टीम। जाजमऊ में पुराने गंगा पुल की मरम्मत के लिए तीन महीने तक पुल से लखनऊ और उन्नाव से कानपुर आने वाला ट्रैफिक को बंद करने के लिए एनएचएआई ने तैयारी शुरू कर दी है। 13 से 15 सितंबर तक ट्रैफिक बंद कर ट्रायल डायवर्जन किया जाएगा। 16 सितंबर से तीन महीने के लिए इसे परमानेंट डायवर्ट कर दिया जाएगा। गंगा पुल पर हल्के-भारी समेत किसी भी तरह के वाहन से कानपुर आने की अनुमति नहीं होगी। कानपुर और फतेहपुर प्रशासन की अनुमति के बाद उन्नाव जिला प्रशासन ने भारी वाहनों को उन्नाव-फतेहपुर के बक्सर गंगाघाट होकर गुजरने की अनुमति दे दी है। 11 सितंबर को अमावस्या के चलते गंगाघाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और 12 सितंबर तक आवाजाही बनी रहने की वजह से 13 सितंबर से डायवर्जन का फैसला लिया है। इसके बाद एनएचएआई से गंगा पुल बंद कर मरम्मत कराने को कह दिया गया है।

डायवर्जन की स्थिति

13 से 15 सितंबर तक तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन की स्थितियों और असर को परखने के बाद 16 सितंबर से इसे तीन महीने के लिए परमानेंट लागू कर दिया जाएगा। उन्नाव डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जेपी सिंह ने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मंगलवार को उन्नाव-फतेहपुर सीमा बक्सर पुल पर जाकर निकलने वाला ट्रैफिक देखा। इसके अलावा लोडेड ट्रक निकलने में ऊंचाई की वजह से न फंसे, इसके लिए हाइट गेज हटवा दिया। इस रूट पर बारिश में हुए गड्ढों की मरम्मत और जर्जर पुलिया की मरम्मत हर हाल में 16 सितंबर तक कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए हैं। डायवर्जन के दौरान प्रशासन की नजर खास तौर पर बक्सर पुल और बांदा-बहराइच मार्ग (लालगंज-फतेहपुर गेंगासो गंगा पुल)पर रहेगी। क्योंकि जाजमऊ गंगापुल बंद होने के बाद इन्हीं दोनों वैकल्पिक रूट पर यातायात का दबाव तेजी से बढ़ेगा.

भारी वाहनों की अतिरिक्त दूरी

कानपुर आने में 90 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी

कानपुर/उन्नाव। हिन्दुस्तान टीम।

उन्नाव से कानपुर आने के लिए जाजमऊ पुराना गंगा पुल ही प्रमुख मार्ग है। इसको बंद करने पर भारी वाहनों को कानपुर आने के लिए 90 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। उन्नाव के गदन खेड़ा से रामादेवी चौराहा 17 किमी है। जबकि गदनखेड़ा से बक्सर घाट होकर रामादेवी चौराहा की दूरी 107 किमी है। गदनखेड़ा से बक्सर घाट 54 किमी और बक्सर घाट से फतेहपुर हाईवे होकर रामादेवी चौराहा की दूरी 53 किमी है। बक्सर गंगा घाट की मरम्मत के दौरान भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया हाईट गेज मंगलवार को हटा दिया गया है। फतेहपुर से जहानाबाद और बिंदकी होते हुए बांदा-हमीरपुर समेत बुंदेलखंड जा सकेंगे.

वैकल्पिक रास्ते

रायबरेली से फतेहपुर आकर कानपुर आ सकेंगे भारी वाहन

रायबरेली से कानपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन लालगंज और फतेहपुर सीमा पर गंगा पर बने गेंगासो पुल से फतेहपुर होकर आ जा सकेंगे। एनएचएआई ने रायबरेली प्रशासन से बात की है। गेंगासो पुल की मरम्मत के बाद उसे भी भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

कन्नौज रूट पर परियर पुल होकर कानपुर सीमा में आएंगे

लखनऊ और उन्नाव से कन्नौज की तरफ जाने वाले भारी वाहन कानपुर उन्नाव सीमा पर बिठूर के पास परियर गंगा पुल से कानपुर की सीमा में दाखिल हो सकेंगे.

हल्के वाहनों के लिए रूट

गंगा बैराज और शुक्लागंज होकर हल्के वाहन आ सकेंगे

कानपुर आने वाले हल्के वाहन शुक्लागंज गंगा पुल होकर और सरैंया क्रॉसिंग से ट्रांसगंगा सिटी होते हुए गंगा बैराज होकर शहर की सीमा में दाखिल हो सकेंगे.

कोट:::::

बक्सर गंगाघाट में अमावस्या पर मेला लगता है, जिसमें खासी भीड़ रहती है। ट्रैफिक अधिक रहता है। दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में 13 सितंबर से ट्रायल डायवर्जन किया जाएगा। जाजमऊ गंगापुल पर आवागमन बंद हो जाएगा और डायवर्जन आगे तीन माह के लिए स्थाई कर दिया जाएगा.

- घनश्याम मीना, डीएम, उन्नाव

11 सितंबर के बाद तीन दिनों का अस्थायी डायवर्जन किया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। जाजमऊ पुल बंद किए जाने के दौरान लखनऊ से आने वाले हैवी ट्रैफिक लोड को बांदा-बहराइच और बक्सर पुल गंगापुल से निकाला जाएगा। मंगलवार को बक्सर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है.

- जयप्रकाश सिंह, एसपी, उन्नाव

सामान्य प्रश्न

✦जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत कब से शुरू होगी?−
जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का काम 16 सितंबर से शुरू होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News13 सितंबर से जाजमऊ गंगा पुल होगा बंद, एनएचएआई की तैयारियां शुरू 13 सितंबर से जाजमऊ गंगा पुल होगा बंद, एनएचएआई की तैयारियां शुरू