Firozabad News: बोलोरो और कार की भिड़ंत में तीन घायल

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: सोमवार दोपहर को टूंडला-एटा मार्ग पर तजापुर चौकी के पास बोलेरो और वैगनआर कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तजापुर चौकी पर खड़ा किया।

Firozabad News: बोलोरो और कार की भिड़ंत में तीन घायल

Firozabad News: टूंडला-एटा मार्ग पर सोमवार दोपहर तजापुर चौकी के पास बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सोमवार दोपहर टूंडला की ओर से आ रही बोलेरो और एटा की ओर जा रही वैगनआर कार में तजापुर चौकी के निकट आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चालक सुभाष पुत्र रामौतार, नरसी पुत्र रमेशचंद्र तथा पूनम पत्नी सुभाष निवासी औंछा गड़िया, थाना सकीट घायल हो गए।बोलोरो में सवार सुनील कुमार पुत्र कोमल सिंह, गोपाल पुत्र हरिसिंह, प्रियंका पत्नी हरिसिंह, सनी पुत्र राजू निवासी गढ़ पुनेरा, थाना जलेसर (एटा) तथा पुष्पेंद्र कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी तातपुर, जिला कासगंज को चोटें आईं।

पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को तजापुर चौकी पर खड़ा करा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें