ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में गुरुवार भोर को स्टेनली रोड पर वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास ई-रिक्शा चालक रमेश सरोज की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। रमेश के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत

प्रयागराज, संवाददाता। स्टेनली रोड पर वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास गुरुवार भोर में किसी वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय रमेश सरोज की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मूलरूप से प्रतापगढ़ के मानधाता का बुजहा गांव निवासी रमेश शिवकुटी में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार भोर में वह फाफामऊ से सवारी लेकर आ रहा था। वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उसके ई-रिक्शे में टककर मार दी, जिससे वह छिटककर सड़क पर गिरा और गंभीर चोर आने से मौत हो गई।

रिक्शे पर सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। रमेश के पिता प्यारे लाल सरोज गरीब बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत