यूपीआई पर शुल्क के प्रस्ताव से व्यापारी नाराज

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

शाहगंज में व्यापारियों ने यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया। व्यापारियों का कहना है कि यूपीआई छोटे और बड़े व्यवसायों के लिए भुगतान का प्रमुख साधन है। यदि प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क लगाया गया, तो व्यापारी का आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने इस शुल्क को समाप्त करने की मांग की।

यूपीआई पर शुल्क के प्रस्ताव से व्यापारी नाराज

शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डिजिटल भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाले यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई आज छोटे-बड़े सभी कारोबारियों के लिए भुगतान का प्रमुख माध्यम बन गया है। ऐसे में डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लागू होने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। यूपीआई ने बाजार में भुगतान व्यवस्था को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया है। खासकर छोटे दुकानदारों के लिए ग्राहक से भुगतान लेना काफी आसान हुआ है। यदि प्रत्येक लेनदेन पर एमडीआर लगाया गया तो इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने सरकार से यूपीआई भुगतान को एमडीआर से मुक्त रखने की मांग की। विधायक रमेश सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनकी मांग को संबंधित स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अनिल मोदनवाल, रविकांत जायसवाल, अर्पित जायसवाल, दीपक जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, इरसाद अहमद, सत्येंद्र समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीआई पर शुल्क के प्रस्ताव से व्यापारी नाराज