सयुंक्त मोर्चा ने संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में पिट मीटिंग की
ट्रेड यूनियन की संयुक्त मोर्चा ने गिद्दी सी परियोजना में 100 प्रतिशत संडे की मांग को लेकर पिट मीटिंग की। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के श्रमिक कोड और क्षेत्रीय प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ मजदूरों के हक की रक्षा की जाएगी। अगर 100% संडे नहीं दिया गया तो मोर्चा आंदोलन का सहारा लेगा।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन की संयुक्त मोर्चा ने 100 प्रतिशत संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी परियोजना में बुधवार को पिट मीटिंग किया। जिसकी अध्यक्षता बैजनाथ मिस्त्री संचालन जन्मजय सिंह ने की। जबकि बैजनाथ मिस्त्री, पुरुषोत्तम पांडेय, गौतम बनर्जी, जन्मेजय सिंह, शशिभुषण सिंह मीटिंग को संबोधित किया। इनलोंगों ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार लेबर कोड लाकर मजदूरों के समक्ष संकट उत्पन्न कर रही है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय प्रबंधन ने मजदूरों के खिलाफ तानाशाही रवैया अख्तियार किए हुए है। अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन मनमानी रवैया अख्तियार विभिन्न कोलियरी परियोजना के यूनिट में संडे के नाम पर मजदूरों के शोषण कर रही है।
यूनियन नेताओं ने कहा तीन साल से अरगड्डा एरिया लगातार उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने में पूरे सीसीएल में एक नंबर पर है। फिर भी यहां के मजदूरों को संडे का लाभ नहीं दिया जाना मजदूर और कंपनी हित में नहीं है। नेताओं ने कहा प्रबंधन एरिया में 100 प्रतिशत संडे नहीं देगी तो मोर्चा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। मीटिंग जवाहर यादव, सियाराम सिंह, अनिल मांझी, जय प्रकाश यादव, कुमार मुंडा, नीरज महतो, लखन बेदिया, काला पत्थर, परशुराम सतनामी, जीतेंद्र कपारदार, बिनोद महतो, सुभाष बेदिया, मनोज मांझी, गंगा, बिनोद मुंडा, झरी मांझी उपस्थित थे।


