फाटो जोन पर्यटकों के किए खुला

हिन्दुस्तान, रामनगर
share

रामनगर में कॉर्बेट लैंडस्केप में फाटो जोन का उद्घाटन किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ पुनीत तोमर ने जिप्सियों के लिए सुबह 6:00 बजे गेट खोला। फाटो जोन के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा, लेकिन मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

फाटो जोन पर्यटकों के किए खुला

रामनगर। कॉर्बेट लैंडस्केप में बने फाटो जोन को गुरुवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सुबह 6:00 बजे विधायक दीवान सिंह बिष्ट और तराई पश्चिमी प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने संयुक्त रूप से फाटो गेट का रिबन काटकर उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों पर सवार पर्यटकों को रवाना किया। इस दौरान स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के साथ फाटो जोन प्रसिद्धि भी देश और विदेश में फैल रही है साथ ही यहां इन जोन के खुलने के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वही डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि इस सत्र में आज पहले दिन सुबह की पाली में 50 जिप्सी पर्यटकों को लेकर जंगल को रवाना हुई।इसके

साथ इस बार से फाटो जोन और हाथी डगर जोन में मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पर्यटकों के मोबाइल वन चौकिया के गेट पर विभाग द्वारा बनाए गए बॉक्स में सुरक्षित रख लिए जाएंगे। जबकि कमर्शियल कैमरा ले जाने की पर्यटकों को अनुमति दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफाटो जोन पर्यटकों के किए खुला