पर्यटन विभाग पावापुरी में खोलेगा पर्यटक सूचना केंद्र
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनानालंदा के पावापुरी में जल मंदिर परिसर के निकट एक पर्यटक सूचना केंद्र की स्थापना की जाएगी। पर्यटन विभाग ने स्थान की व्यवस्था के लिए जैन तीर्थ भंडार के प्रबंधक से संपर्क किया है। यह केंद्र धार्मिक स्थल के महत्व को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को बढ़ाने के लिए बनाया जाएगा।

नालंदा स्थित पावापुरी में पर्यटक सूचना केंद्र की स्थापना की जाएगी। पर्यटन विभाग ने जल मंदिर परिसर के निकट पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा ने पत्र लिखकर श्वेतांबर जैन तीर्थ भंडार, पावापुरी के प्रबंधक से जल मंदिर के निकट पर्यटक सूचना केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। विभाग ने कहा है कि पावापुरी जैन तीर्थयात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। बिहार पर्यटन के प्रचार-प्रसार और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल मंदिर के समीप पर्यटक सूचना केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


