ताज देखने आए सैलानियों की गाड़ी को डंपर ने ठोका, लगा जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

गुरुवार को नेशनल हाईवे-19 पर सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा हुआ। ताजमहल देखने आए सैलानियों की कार को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे वह लगभग 100 मीटर तक खींची गई। डंपर चालक घटना के बाद फरार हो गया और यातायात में लंबा जाम लग गया।

ताज देखने आए सैलानियों की गाड़ी को डंपर ने ठोका, लगा जाम

नेशनल हाइवे-19 के सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर को हादसा हुआ है। ताजमहल देखने आए सैलानियों की गाड़ी को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। कार में दो महिला, दो पुरुष सहित बच्चे सवार थे। आरोप है कि डंपर चालक करीब 100 मीटर कार को खींचकर ले गया। मेट्रो निर्माण के कारण ट्रक को निकलने के लिए जगह नहीं मिली। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में पर्यटक काफी परेशान हुए। करीब दो घंटे तक यातायात रेंगता रहा। घटना गुरुवार दोपहर करीब 11.30 बजे की है।

मसूरी, गाजियाबाद निवासी रिहान अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। स्विफ्ट कार में दो पुरुष, दो महिला और चार छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। सुल्तानगंज पुलिया के फ्लाईओवर पर डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। वो डंपर को भगाने के चक्कर में 100 मीटर तक कार को खींचता हुआ चला गया। फ्लाईओवर उतरते ही मेट्रो के निर्माण कार्य की बैरिकेडिंग लगी हैं। डंपर बैरिकेडिंग की तरफ फंस गया। उसे भगा नहीं पाया। मौका पाकर डंपर चालक फरार हो गया। कार में बैठे बच्चे और महिलाएं भयभीत थीं। घटना के बाद हाइवे पर केवल एक वाहन निकलने का स्थान रह गया। देखते ही देखते एक लेन जाम हो गई। फ्लाईओवर तक वाहनों की कतार पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाइवे से एक तरफ हटवाया। इसके बाद जाम से राहत मिली। करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चले।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें