कालसी चकराता मार्ग पर कार दुर्घटना, ड्राइवर सहित पांच पर्यटक घायल

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के लालपुल के पास पर्यटकों की कार 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दिल्ली और यूपी के पांच लोग घायल हुए। एसडीआरएफ ने सभी घायलों को बचाया, जिनमें से चार की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।

कालसी चकराता मार्ग पर कार दुर्घटना, ड्राइवर सहित पांच पर्यटक घायल
कालसी चकराता मार्ग पर कार दुर्घटना, ड्राइवर सहित पांच पर्यटक घायल

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के लालपुल के पास पर्यटकों की कार करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दिल्ली और यूपी के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कार में दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के पांच पर्यटक सवार थे। सभी चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम करीब 35 मीटर गहरी खाई में उतरी और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घायलों में रोहन कुमार (23), निवासी नई दिल्ली और अभिषेक दुबे (26), निवासी रोहिणी, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, अभिषेक (26), निवासी नोएडा यूपी, शिवानी सिंह (22) और प्रिन्सी राज (22) दोनों निवासी वाराणसी यूपी को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. हुमा परवीन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि पर्यटक दिल्ली और उत्तर प्रदेश से चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के पास चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकालसी चकराता मार्ग पर कार दुर्घटना, ड्राइवर सहित पांच पर्यटक घायल