मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति: रंजन कुमार
झारखंड पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। पतरातू में आयोजित कार्यक्रम में संचालक रंजन कुमार ने कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत और सार्वजनिक दोनों स्तर पर बहुत दुखद है। सोनू का अपनापन और मिलनसार स्वभाव हमेशा याद रहेगा।

पतरातू, निज प्रतिनिधि। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन , राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। उक्त बातें रविवार को हॉट लिप्स के संचालक रंजन कुमार ने लेक व्यू रिसॉर्ट पतरातू में कही। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदय को झकझोर देने वाला है। उनका अचानक इस तरह हम सभी को छोड़कर चले जाना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है। सोनू से मेरा केवल सार्वजनिक या राजनीतिक संबंध ही नहीं था, बल्कि उनसे एक आत्मीय और निजी जुड़ाव भी था। उनका सहज स्वभाव,अपनापन, मुस्कुराकर मिलने की आदत और हर व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव हमेशा याद रहेगा।आज
विश्वास करना कठिन हो रहा है कि इतने आत्मीय, मिलनसार और ऊर्जावान व्यक्तित्व हमारे बीच नहीं रहे। उनसे हुई मुलाकातें, बातचीत और उनका स्नेह जीवनभर स्मृतियों में बना रहेगा।

