हरियाणा के राज्यपाल से पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में प्रदेश के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व, पर्यटन विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा हुई। इस प्रकार की बातचीत से दोनों राज्यों के बीच पर्यटन तथा सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

मुजफ्फरपुर, वसं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से हरियाणाा राजभवन में शुक्रवार को मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि राज्यपाल से बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटकीय महत्व के विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उनको पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि प्रदेश में पर्यटन के सभी आयामों को विकसित किए जाने की बेहतर संभावनाएं है। बिहार और हरियाणा के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत करने के लिए इस प्रकार की सार्थक चर्चा आपसी सहयोग को नई दिशा देगी।


