हेरला पर्व पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लगाए पौधे, कहा 55 लाख श्रद्धालुओं ने कराया चारधाम का पंजीकरण
हरिद्वार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैरागी कैंप में पौधों का रोपण कर हरेला पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि पौधों की अधिकतम वृद्धि से भूजल स्तर में सुधार होगा। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं, और कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी चल रही हैं। पेड़ कटान पर चिंताएं जताई गईं।
हरिद्वार। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैरागी कैंप स्थित नगर वन में पौधे लगाकर हरेला पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए। भूजल का स्तर घट रहा है इसलिए पेड़ पौधों लगाने से भूजल का स्तर बढ़ता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में इस बार यमुनोत्री 642440, गंगोत्री 693883, केदारनाथ 1405430, बद्रीनाथ 1494425, हेमकुंट साहिब 199638 श्रद्धालु पहुंचे हैं। कुल 5593869 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए भी तैयारी चल रही है। आधा हाईवे पर कांवड़ यात्रा रहेगी। एसओपी भी जारी की जाएगी।
इसके साथ ऋषिकेश मार्ग पर पेड़ कटान को लेकर उन्होंने कहा कि यह हाईवे बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पेड़ों के कटान किए बिना सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया जा सकता है। इसके लिए भी उचित कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर जांच की जा रही है।


