पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज। एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने और कथित रूप से फिनाइल पिलाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने रविवार को महिला थाना में आवेदन देकर महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शादी के बाद की स्थिति
दर्ज प्राथमِي के अनुसार, पीड़िता महिला की शादी वर्ष 2024 को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के करीब नौ माह बाद महिला गर्भवती हुई तो उसे मायके भेज दिया गया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर कथित रूप से पति द्वारा मारपीट करने और मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने की बात बताई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों से शिकायत करने पर भी रुपये की मांग जारी रही।
घटना की पुनरावृत्ति
पंचायती के बाद नवंबर 2025 में पति उसे मुंबई ले गया, लेकिन वहां भी कथित मारपीट के बाद उसे वापस मायके लाया गया। बाद में आश्वासन देकर अप्रैल में दोबारा ससुराल भेजे जाने की बात आवेदन में कही गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 5 सितंबर की रात बेटी ने फोन नहीं उठाया। अगले दिन भी संपर्क नहीं होने पर उन्होंने ससुराल पक्ष से जानकारी ली। पहले अस्पताल में भर्ती होने की बात कही गई, लेकिन बाद में ससुराल पहुंचने पर महिला बदहवास अवस्था में मिली।
पुलिस कार्रवाई
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने मायके वालो को बताया कि पति, सास-ससुर और देवर ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास करते हुए जबरन फिनाइल पिला दिया। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल किशनगंज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


