बीएयू में आईएयूए के गोल्डन जुबली पर जुटेंगे कई राज्यों के कुलपति

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का भी होगा आयोजन 15 नवंबर तक सेमिनार में हिस्सा लेने

बीएयू में आईएयूए के गोल्डन जुबली पर जुटेंगे कई राज्यों के कुलपति

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में 28-29 नवंबर को कई राज्यों के टॉप विवि के कुलपति आएंगे। वे विवि में आयोजित इंडियन एग्रीकल्चर यूनविर्सिटीज एसोसिएशन (आईएयूए) के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित गोल्डन जुबली कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस मौके पर आईएयूए, नई दिल्ली और बीएयू द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। इसका विषय ‘एडवांसमेंट्स फॉर नेक्स्ट जेनरेशन एग्रीकल्चर’ रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत) होंगे, जबकि संरक्षक के रूप में आईसीएआर के डायरेक्टर जनरल डॉ. एमएल जाट होंगे。

सेमिनार की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएयू के कुलपति और आईएयूए के अध्यक्ष डॉ. दुनिया राम सिंह करेंगे। इस मौके पर कार्यकारी समिति में शामिल देश के कई विवि के कुलपति शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए 12 संयोजक बनाए गए हैं। इसमें निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आरके सोहाने, योजना निदेशक डॉ. अरूण कुमार, निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह, डीन कृषि डॉ. एके साह, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. फिजा अहमद, निदेशक प्रशासन डॉ. राजेश कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. श्वेता शांभवी, कुलसचिव डॉ. एम हक, डीन डॉ. संजय कुमार, डॉ. बिरेंद्र कुमार, बीएसी की प्राचार्य डॉ. रूबी रानी एवं डॉ. रमन कुमार शामिल हैं।

आयोजन सचिव और समिति

दो आयोजन सचिव में डॉ. अंशुमान कोहली और डॉ. सीके पांडा शामिल हैं। जबकि पांच संयुक्त आयोजन सचिव बनाए गए हैं। ट्रांसपोर्ट कमेटी और आवासन कमेटी में सात लोगों को शामिल किया गया है। सेमिनार में पत्रिका का विमोचन होना है। उसमें एब्स्ट्रेक्ट भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। प्राप्त करने की सूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 15 नवंबर को सेमिनार में पंजीयन की अंतिम तिथि है। बीएयू प्रशासन के मुताबिक इस कार्यक्रम में कई पुस्तकों का भी विमोचन होगा। इसमें शिरकत करने के लिए कई अतिथियों को शार्टलिस्ट किया जा रहा है।

FAQs

✦गोल्डन जुबली कार्यक्रम कब होगा?−
गोल्डन जुबली कार्यक्रम 28-29 नवंबर को होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएयू में आईएयूए के गोल्डन जुबली पर जुटेंगे कई राज्यों के कुलपति