ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशTop News: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, जानें आज किन प्रमुख खबरों पर रहेंगी नजरें

Top News: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, जानें आज किन प्रमुख खबरों पर रहेंगी नजरें

आज 16 जनवरी 2020 है। आज कई ऐसी खबरें हैं, जिन पर देश और दुनिया की नजरें होंगी। आज यानी शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय आज राज्यों के साथ एनपीआर...

Top News: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, जानें आज किन प्रमुख खबरों पर रहेंगी नजरें
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 17 Jan 2020 08:18 AM
ऐप पर पढ़ें

आज 16 जनवरी 2020 है। आज कई ऐसी खबरें हैं, जिन पर देश और दुनिया की नजरें होंगी। आज यानी शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय आज राज्यों के साथ एनपीआर को लेकर बैठक करेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। इसके अलावा भी कई ऐसी खबरें हैं जिसपर आज सभी की नजरें होगीं। आइए जानते हैं आज खास क्या होने वाला है।

INDvsAUS दूसरा वनडे- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की इंटरनेशनल सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार यानी 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

NPR पर गृह मंत्रालय की बैठक- गृह मंत्रालय ने 2020 की जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की रूपरेखा पर विचार विमर्श करने के लिए शुक्रवार (17 जनवरी) को एक बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बीजेपी-कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट- दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। दिल्ली में उम्मीदवारों को लेकर दोनों दलों में शीर्ष नेताओं की बैठक गुरुवार को हुई है।

ICC U-19 World Cup 2020 की शुरुआत- आज यानी 17 जनवरी से आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। पिछले साल की चैंपियन भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप में खिताब के बचाव की शुरुआत 19 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के ब्लूमफ़ोनटेन के मैनगौंग ओवल में श्रीलंका के खिलाफ करेगी।

म्यांमार पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अरबों डॉलर की आधारभूत परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए इस हफ्ते म्यांमार पहुंचे। आन सांग सू ची के सत्ता में रहने के दौरान रोहिंग्या मुसलमानों के “नरसंहार” से नाराज पश्चिमी देशों द्वारा इस देश की अनदेखी के बीच शी का यह दौरा हो रहा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें