ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशटॉप 10 न्यूज: नीतीश कैबिनेट में 8 नए मंत्री होंगे शामिल, BJP से नहीं बनेगा कोई मंत्री

टॉप 10 न्यूज: नीतीश कैबिनेट में 8 नए मंत्री होंगे शामिल, BJP से नहीं बनेगा कोई मंत्री

1- नीतीश कैबिनेट में 8 नए मंत्री होंगे शामिल,BJP से नहीं बनेगा कोई मंत्री राज्य मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार होगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन नये मंत्रियों को शपथ...

टॉप 10 न्यूज: नीतीश कैबिनेट में 8 नए मंत्री होंगे शामिल, BJP से नहीं बनेगा कोई मंत्री
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Jun 2019 09:11 AM
ऐप पर पढ़ें

1- नीतीश कैबिनेट में 8 नए मंत्री होंगे शामिल,BJP से नहीं बनेगा कोई मंत्री

राज्य मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार होगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन नये मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत जदयू कोटे से आठ विधायक, विधान पार्षदों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी। हालांकि फिलहाल 11 मंत्रिपद रिक्त हैं। एनडीए सरकार में मंत्रिमंडल के सीट बंटवारे के आधार पर भाजपा के कोटे की एक सीट बची हुई है। लेकिन भाजपा से किसी के मंत्री बनने की संभावना फिलहाल नगण्य है।

2- केजरीवाल सरकार की महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त सफर कराने की तैयारी, जानें कितना आएगा खर्च

दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दे सकती है। इसके लिए सरकार की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से इस योजना को लागू करने के तकनीकी पहलुओं पर कार्य करने को कहा गया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पूछा है कि इस योजना को कैसे लागू किया जा सकता है? इसके लिए मुफ्त पास की व्यवस्था होगी या कोई अन्य विकल्प होगा? अनुमान है कि योजना को दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों में लागू करने पर सरकार पर प्रति वर्ष करीब 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

3- झारखंड:नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान शहीद, 4 जवान घायल

झारखंड के दुमका जिला में कटहलिया में रविवार तड़के हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एसएसबी के एक जवान नीरज छत्री शहीद हो गए। मुठभेड़ में 4 अन्य जवानों को भी गोली लगी है जिहमें एक जवान की हालत गंभीर है।

4- लोकसभा चुनाव में खराब परफार्मेंस के चलते मायावती ने उठाया ये बड़ा कदम

लोकसभा चुनाव में खराब परफार्मेंस देने वालों पर बसपा सुप्रीमो मायावती की गाज गिरी है। खराब प्रदर्शन पर उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात व उड़ीसा के राज्य प्रभारियों को हटा दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली व मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों को भी हटाया गया है। दिल्ली में सुरेंद्र सिंह की जगह लक्ष्मण सिंह और मध्य प्रदेश में डीपी चौधरी की जगह रमाकांत पुत्तल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

5- Exclusive: स्कूलों में शिक्षा मित्र और शिक्षाकर्मी की भर्ती बंद होगी

प्री-प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक आमूलचूल बदलाव के मसौदे के साथ जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2019 के ड्राफ्ट में शिक्षा में बड़े बदलावों पर जोर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2019 की इस रूपरेखा ड्राफ्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया।  

6- झटका: 2000 भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में छूट खत्म

अमेरिका ने भारत को 44 साल पहले मिला कारोबारी वरीयता का दर्जा वापस ले लिया है। डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने कहा है कि पांच जून से भारत के करीब 2000 उत्पादों को प्रवेश शुल्क में दी गई छूट नहीं मिलेगी। इस फैसले से भारत के कुछ उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। भारत ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 

7- महिला ने मांगी मदद तो विदेश मंत्री ने तत्काल शुरू की कार्रवाई

 

देश के नवनियुक्त विदेश मंत्री एस जयशंकर एक महिला के मदद मांगने पर शनिवार को पूरी तरह एक्शन में आ गए।  दरअसल एक महिला ने ट्विटर के जरिये मदद की गुहार लगाई थी। थोड़ी ही देर में विदेश मंत्री हरकत में आ गए और ट्विटर पर ही महिला को पूरी मदद का आश्वासन दिया। महिला के ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही विदेश मंत्री ने जवाबी ट्वीट किया , ‘अमेरिका में हमारे राजदूत आपकी पूरी मदद करेंगे। कृपया आप सारी जानकारी उनके साथ साझा करें।

8- ICC WC 2019 AUSvAFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। अफगानिस्तान ने 38.2 ओवर में 207 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 34.5 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए और आसानी से इस मैच को जीत लिया। एक साल बाद वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर ने नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने 66 रन की पारी खेली। राशिद खान को सिर्फ एक विकेट मिला। एरोन फिंच 66 रन बनाकर गुलबदीन नायब के शिकार हुए। 
 

9- ममता बनर्जी को 10 लाख 'जय श्रीराम' पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली तृणमूल कांग्रेस के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ''जय श्री राम" लिखा दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने पीटीआई से कहा, ''हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर 'जय श्रीराम लिखा होगा।"

10- Happy B'day Spl: जब ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हुई थी सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और  पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। सोनाक्षी पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने 2010 में 'दबंग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सलमान ही थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें