ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशटॉप10 न्यूज : लोकसभा चुनाव 2019 में 9 राज्यों के नतीजे भाजपा का भविष्य तय करेंगे, पढ़ें देश-दुनिया की दस बड़ी खबरें एक नजर में

टॉप10 न्यूज : लोकसभा चुनाव 2019 में 9 राज्यों के नतीजे भाजपा का भविष्य तय करेंगे, पढ़ें देश-दुनिया की दस बड़ी खबरें एक नजर में

1- लोकसभा चुनाव: 9 राज्यों के नतीजे भाजपा का भविष्य तय करेंगे Lok Sabha elections 2019: 2014 में भाजपा बीते तीन दशक में अकेले दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बनी थी।...

टॉप10 न्यूज : लोकसभा चुनाव 2019 में 9 राज्यों के नतीजे भाजपा का भविष्य तय करेंगे, पढ़ें देश-दुनिया की दस बड़ी खबरें एक नजर में
नई दिल्ली लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 12 Mar 2019 09:19 AM
ऐप पर पढ़ें

1- लोकसभा चुनाव: 9 राज्यों के नतीजे भाजपा का भविष्य तय करेंगे

Lok Sabha elections 2019: 2014 में भाजपा बीते तीन दशक में अकेले दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बनी थी। 2019 में क्या क्या पार्टी अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी? ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी)' चुनाव प्रणाली में कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि नौ बड़े राज्यों में उसका प्रदर्शन मायने रखेगा। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

2- बंगाल में भाजपा का चुनावी रथ रोकना ममता की सबसे बड़ी चुनौती

Bengal lok sabha election 2019: पतली किनारी वाली सफेद साड़ी और हवाई चप्पल पहनने वाली ममता बनर्जी 'बंगाल की शेरनी' कहलाती हैं। इस बार उनके लिए अपने गढ़ को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। भाजपाराज्य में अपने पैर जमाने की पुरजोर कोशिश में है। दिल्ली की राजनीति में खुद को मजबूत नेता के तौर पर स्थापित करने के लिए ममता के लिए राज्य में भाजपा को रोकना बेहद जरूरी होगा। 2014 में उनकी पार्टी ने 42 में से 34 लोकसभा सीटें जीतीं। उनकी सक्रियता देख लगता है कि उनकी नजर दिल्ली पर है। 

3- पूर्व कप्तान ने महेंद्र सिंह धौनी को बताया टीम इंडिया का आधा कैप्टन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की तारीफ करते हुए उन्हें टीम इंडिया का आधा कप्तान बताया है। उन्होंने धौनी को भारतीय सीमित ओवरों की टीम का आधा कप्तान करार दिया और कहा कि उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे। 

4- 'AAP से कोई तालमेल नहीं, दिल्ली में कांग्रेस को जीतनी हैं सभी सीटें'

LOKSABHA ELECTION 2019: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दिल्ली में अकेले ही चुनावी मुकाबला लड़ेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार को कहा कि पार्टी दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का कोई तालमेल नहीं है। राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस की आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठजोड़ की उम्मीद खत्म हो गई है। कांग्रेस प्रमुख ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से राजधानी की सभी सात सीटें जीतने का आग्रह किया।

5- DGCA भारत में बोइंग 737 मैक्स विमानों की सुरक्षा जांच करेगाः प्रभु

नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने इथियोपिया में हुए विमान हादसे के बाद विमानन नियामक डीजीसीए को घरेलू विमानन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बोइंग 737 मैक्स विमानों की सुरक्षा जांच करने के लिए कहा है। 

6- लोकसभा चुनाव 2019: बसपा चुनावी बिसात पर नए प्रयोग को तैयार

बसपा 2019 का लोकसभा चुनाव पुरानी परिपाटी से कुछ हटकर लड़ने की योजना पर काम कर रही है। इसके चलते जहां कई सीटों पर नए उम्मीदवार को उतारने का विचार है, तो कुछ की सीट भी बदलने की संभावना जताई जा रही है। शायद ही कारण है कि 80 सीटों की अपेक्षा इस बार 38 सीटों के लिए बहुत सोच-समझकर उम्मीदवारी तय करने में समय लगाए जाने की बात उभर कर सामने आ रही है।

7- पुलवामा आतंकी हमला: शहीदों के सम्मान में DDCA ने लिया यह बड़ा फैसला 

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने पुलवामा आतंकवादी हमले (Pulwama Terror Attack) में केन्द्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (CRPF) के 40 जवानों के शहीद हो जाने के मद्देनजर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को सम्मानित करने के फैसले को रद्द कर दिया है। डीडीसीए ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार (13 मार्च) को खेले जाने वाले पांचवें वनडे मैच के दौरान दिल्ली के दिग्गजों को सम्मानित करने का फैसला किया था। 

8- LOKSABHA ELECTION 2019: BJP का वार रूम 150 प्रोफेशनल के साथ सक्रिय

भाजपा का वार रूम लोकसभा चुनावों की घोषणा के छह महीने पहले से ही काम कर रहा है। लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही यह भी वार मोड में आ गया है। पार्टी के पुराने मुख्यालय 11 अशोक रोड में काम कर रहे इस वार रूम में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 150 प्रोफेशनल काम कर रहे हैं। वार रूम में चुनाव क्षेत्र, उम्मीदवार, राजनीतिक माहौल समेत विभिन्न मुद्दों पर डाटा संग्रह, डाटा विश्लेषण, अनुसंधान आदि का काम किया जा रहा है। समय समय पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी वार रूम का दौरा करते हैं। 

9- लोकसभा चुनाव : अनंतनाग सीट पर आतंकी खतरे के कारण तीन चरण में चुनाव

अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव का फैसला सुरक्षा एजेंसियों की उस रिपोर्ट के आधार पर लेना पड़ा जिसमें इस इलाके में आतंकियों के सबसे ज्यादा असर की बात कही गई है। यह बात खुफिया रिपोर्ट के आधार पर तैयार सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आई है। 

10- आम चुनाव 2019: यूपी में बड़े सियासी सूरमाओं की भूमिका कसौटी पर

General election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मायावती व अखिलेश यादव और भी कई बड़े नेता। ये सभी खासे लोकप्रिय हैं। करिश्माई व्यक्तित्व रखते हैं। लाखों की भीड़ जुटाने की क्षमता हैं। संयोग से इन सभी का उत्तर प्रदेश से गहरा वास्ता है। यूपी के चुनावी मैदान में वे बड़ी जिम्मेदारी के साथ उतरेंगे तो वहीं उनकी भूमिका भी कसौटी पर होगी। यह सभी अपने दलों को सत्ता में लाने के लिए संघर्षकर रहे हैं। कोशिश इस राज्य से ज्यादा से ज्यादा सीटें निकालने की है। यह सभी अगले कुछ हफ्ते भीषण गर्मी में दिन रात एक रात करने वाले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें