ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशटॉप 10 न्यूज: चुनाव लड़ने की तैयारी में कई सैन्य अधिकारी, BJP से टिकट की मांग ज्यादा

टॉप 10 न्यूज: चुनाव लड़ने की तैयारी में कई सैन्य अधिकारी, BJP से टिकट की मांग ज्यादा

1- चुनाव लड़ने की तैयारी में कई सैन्य अधिकारी, BJP से टिकट की मांग ज्यादा आम चुनावों से ठीक पूर्व बने ‘राष्ट्रभक्ति’ के माहौल में सेनाओं के कई पूर्व और वर्तमान अफसर अपनी...

टॉप 10 न्यूज: चुनाव लड़ने की तैयारी में कई सैन्य अधिकारी, BJP से टिकट की मांग ज्यादा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSat, 16 Mar 2019 09:02 AM
ऐप पर पढ़ें

1- चुनाव लड़ने की तैयारी में कई सैन्य अधिकारी, BJP से टिकट की मांग ज्यादा

आम चुनावों से ठीक पूर्व बने ‘राष्ट्रभक्ति’ के माहौल में सेनाओं के कई पूर्व और वर्तमान अफसर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। वैसे तो सैन्य अफसरों का राजनीति में आना कोइ नई बात नहीं है, लेकिन पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर की पिछले चुनाव में शानदार जीत और फिर मंत्री बनने से फौजी अफसरों में राजनीति का आकर्षण बढ़ रहा है। 

2- लोकसभा चुनाव में भी ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ पर चलेगी कांग्रेस

विधानसभा की तर्ज पर कांग्रेस लोकसभा में भी ‘नरम हिंदुत्व' का रास्ता अपनाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करने की अधिक से अधिक कोशिश करेंगे, वहीं चुनाव घोषणा पत्र में भी अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को पार्टी एहतियात के साथ उठाएगी। चुनाव घोषणा-पत्र से जुड़े पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अल्पसंख्यकों का विकास घोषणा पत्र का हिस्सा होगा। मगर पार्टी वादा करते समय अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर खास एहतियात बरतेगी। पार्टी का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव काफी अहम हैं। इसलिए, वह भाजपा को धुव्रीकरण का मौका नहीं देगी।

3- New Zealand Shooting: बेरहम ने 74 पन्नों में खींचा खौफनाक मंजर

बेरहम ब्रेंटन टैरंट ने क्राइस्टचर्च में हुए कत्लेआम का खाका 74 पन्नों में खींचा था। हर पन्ने पर उसने अपने नापाक मंसूबों को लिख दिया था।खूनी खेल से पहले उसने खुद को एक साधारण, श्वेत इंसान बताया है। उसे बिटकॉइन ट्रेडिंग से काफी पैसे बनाए और उसके बाद 2011 में दुनिया की सैर पर निकल गया। उसने नॉर्थ कोरिया, पाकिस्तान और यूरोप समेत दुनिया के कई देशों की यात्राएं की। टैरंट को जानने वाली एक महिला ने बताया कि पर्सनल ट्रेनर के तौर पर काम करते समय वह अच्छा आदमी दिखता था। ऐसा लगता है कि यात्राओं के दौरान ही ऐसा कुछ हुआ जिससे वह कट्टरपंथी बन गया। 

4- मोहम्मद के खिलाफ चार्जशीट फाइल होने पर पत्नी हसीन जहां ने दिया ये बयान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ शारीरिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोपों में कोलकाता पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही उनकी पत्नी हसीन जहां के दर्द का गुबार फिर फूटा है। कहा कि उनके लगाए आरोप सच साबित हो रहे हैं। शमी की दौलत-शोहरत, नाजायज सपोर्ट और सिफारिशों का खेल अब ज्यादा नहीं चल पाएगा। बोली गुनाहों की सजा मिलने की अभी बस शुरुआत है। 

5- LOKSABHA ELECTION 2019: कांग्रेस-आप में गठबंधन के विकल्प खुले

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली के प्रभारी पी सी चाको के बयान के बाद दोनों दलों में सरगर्मी फिर से तेज हो गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गठबंधन के पक्ष में अपनी भावना से अवगत कराया है। इन नेताओं का मानना है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए दोनों दलों का गठबंधन जरूरी है। पी सी चाको ने इस बाबत पूछे जाने पर ‘हिन्दुस्तान’ से कहा कि मैं गठबंधन के पक्ष में हूं। गठबंधन ही भाजपा को हराने का एकमात्र रास्ता है। मैंने अपनी राय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत कराया है। दिल्ली पार्टी अध्यक्ष शीला दीक्षित को भी जानकारी दी गई है। चाको ने कहा,  इस संबंध में पार्टी नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। उधर आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि देरी जरूर हुई है लेकिन हमारे विकल्प खुले हुए हैं।

6- लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही रिलीज होगी 'नरेंद्र मोदी बायोपिक'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनने वाली बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन डायरेक्ट उमंग कुमार ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में ही शुरू की गई थी।

7- Loksabha election 2019: कांग्रेस की 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए विभिन्न प्रदेशों के 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें तेलंगाना से आठ, असम से पांच, मेघालय से दो और उत्तर प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड से एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को तूरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटी बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से यहां से पूर्व सांसद रहे पीएल पूनिया के बेटे तनुज को प्रत्याशी बनाया गया है।

8- भारतीय सेना ने म्यांमार के साथ मिलकर 12 उग्रवादी ठिकाने तबाह किए

भारत और म्यांमार की सेनाओं ने म्यांमार के क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ 17 फरवरी से दो मार्च तक समन्वित अभियान में उनके 12 ठिकानों को तबाह कर दिया। यह अभियान कालादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट परिवहन परियोजना पर संभावित खतरे को टालने के लिए चलाया गया। इस अभियान में 12 हजार ये ज्यादा भारतीय जवानों ने भाग लिया।

9 -LOKSABHA ELECTION 2019: शशि थरूर की चाची-चाचा भाजपा में शामिल

भाजपा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर की चाची और उनके पति का पार्टी में स्वागत किया। लेकिन उसके लिए तब असहज स्थिति बन गई जब इन दोनों ने कहा कि वे तो पहले से ही भगवा पार्टी के समर्थक हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हुए थे।

10- मसूद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अभूतपूर्व समर्थन मिला : सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकी सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी के रूप में सूचीबद्ध करने के मामले में कांग्रेस के कूटनीतिक विफलता के आरोपों को खारिज किया। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि जो नेता इसे राजनयिक विफलता बता रहे हैं, वे स्वयं देख लें कि साल 2009 में भारत इस मुद्दे पर अकेला था, जबकि साल 2019 में उसे दुनियाभर से समर्थन प्राप्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें