टॉप 10 खबरें: देश विदेश की सुबह 6 बजे तक की खास खबरें
गुजरात विधानसभा चुनाव में मंगलवार को 49 दिन लंबे चले प्रचार अभियान का अंत हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती रिवर फ्रंट से सी-प्लेन में उड़ान भरी और धरोई डैम पर...
लाइव हिन्दुस्तान टीम। ,नई दिल्लीWed, 13 Dec 2017 06:29 AM
ऐप पर पढ़ें
गुजरात विधानसभा चुनाव में मंगलवार को 49 दिन लंबे चले प्रचार अभियान का अंत हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती रिवर फ्रंट से सी-प्लेन में उड़ान भरी और धरोई डैम पर लैंडिंग की और अंबा जी मंदीर में पूजा अर्चना किया। वो फिर सी-प्लेन से ही वापस साबरमती रिवर फ्रंट लौटे। इस दौरान उन्होंने सी-प्लेन को विकास का प्रतीक बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके बारे में कल्पना भी नहीं कर सकती है।