टनकपुर अछनेरा हो गई आज से नियमित गाड़ी
आज से नियमित होकर दौड़ने लगी यह खास ट्रेनटनकपुर अछनेरा हो गई आज से नियमित गाड़ीटनकपुर अछनेरा हो गई आज से नियमित गाड़ीटनकपुर अछनेरा हो गई आज से नियमित गाड़ी

पीलीभीत। टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन को 31 अगस्त सोमवार से अब नियमित गाड़ी का तमगा मिल गया। अब इस ट्रेन को इसका नंबर अलॉट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही टनकपुर दौराई को भी नियमित ट्रेन की श्रेणी में लाया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।पूर्व में यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के तौर पर 05062/05061 सोमवार, मंगलवार गुरुवार, शुक्रवार और रविवार सप्ताह में पांच दिन संचालित होती थी। पर रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर 31 अगस्त से इसके नियमित तौर पर 15094/15093 नंबर अलाट कर दिया है। स्पेशल ट्रेन से नियमित हुई टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़ कर बाकी दिनों में नियमित तौर पर चलेगी।
टनकपुर से बनबसा, खटीमा, पीलीभीत जंक्शन, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर जंक्शन, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस सिटी और मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन और अछनेरा जंक्शन तक संचालित हो रही है। ट्रेन से विशेष सेवा से हटा कर नियमित करने से यात्रियों में उत्सा है। अन्य यात्रियों का मानना है कि जल्द ही टनकपुर दौराई एक्सप्रेस में भी बढ़ती जा रही सवारियों को लेकर निर्णय हो सकता है।


