गाजीपुर, आजमगढ-जौनपुर हाइवे पर टोल में इजाफा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर जाने वालों को अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक टोल देना होगा। एनएचएआई ने रविवार को टोल दरें बढ़ा दी हैं, जिसके तहत वाहन चालकों को 5 से 30 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। परिवहन निगम की बसों के किराये में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गाजीपुर, आजमगढ-जौनपुर हाइवे पर टोल में इजाफा

चौबेपुर/दानगंज। वाहन चालकों को गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर जाने के लिए नेशनल हाइवे पर अब ज्यादा टोल देना होगा। रविवार मध्यरात्रि 12 बजे से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल की दरें बढ़ा दी हैं। दरों में वृद्ध के बाद वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित कैथी, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित ढेरही और वाराणसी-जौनपुर मार्ग स्थित हौज टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को 5 से 30 रुपये तक ज्यादा शुल्क देना होगा। राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन चालकों से नई दरों के अनुसार टोल शुल्क का भुगतान करने की अपील की है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-02 स्थित डाफी टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।

परिवहन निगम की बसों के किराये में भी फिलहाल इजाफा नहीं हुआ है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।