डोरंडा में तंबाकू दुकानों में छापेमारी, आठ पर जुर्माना

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के डोरंडा कॉलेज की प्राचार्य की शिकायत के बाद तंबाकू नियंत्रण सेल ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कई दुकानों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दुकानदारों को तंबाकू नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

डोरंडा में तंबाकू दुकानों में छापेमारी, आठ पर जुर्माना

रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा कॉलेज की प्राचार्य की शिकायत के बाद जिला तंबाकू नियंत्रण सेल की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया। डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट टोबैको कंट्रोल सेल सुशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पुराना कोर्ट परिसर और लेबर कोर्ट परिसर के आसपास बड़ी संख्या में दुकानों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए आठ दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। सभी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचना भी प्रतिबंधित है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों के परिसर में तंबाकू उत्पादों का सेवन और बिक्री नहीं की जा सकती। संस्थानों के मुख्य प्रवेश द्वार पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाना भी जरूरी है। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों को इन प्रावधानों की जानकारी देते हुए दोबारा उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडोरंडा में तंबाकू दुकानों में छापेमारी, आठ पर जुर्माना