टीएमबीयू के स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन का मिलेगा एक और मौका
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र: 2026-30) में विद्यार्थियों को नामांकन का एक और मौका दिया जाएगा। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय हुआ। जिन विद्यार्थियों को पहले नामांकन का मौका नहीं मिला है, वे फिर से आवेदन कर सकते हैं।

भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में विद्यार्थियों को नामांकन का एक और मौका दिया जाएगा। इसका निर्देश विश्वविद्यालय को शनिवार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक के दौरान मिला है। बैठक में स्नातक नामांकन पर चर्चा हुई। जिन विद्यार्थियों को नामांकन का मौका नहीं मिला है, वे एक बार फिर आवेदन कर नामांकन ले सकते हैं, लेकिन जिन कॉलेजों में जिस विषय की सीट खाली होगी, उसी में आवेदन की पात्रता होगी। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों का नामांकन हो गया है, उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
नई तिथि जल्द जारी की जाएगी। विवि के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।


