आयोग की आज सुनवाई पर टीएमसी ने उठाया सवाल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा 12 सितंबर को संगठनात्मक विवाद पर सुनवाई के समय पर सवाल उठाया है। पार्टी ने इसे चालबाजी करार दिया। प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि यह सुनवाई मुख्य कार्यालय में नहीं हो रही और इसे महज संयोग नहीं मानते। पार्टी ने संविधान पर भरोसा जताया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग की ओर से पार्टी के संगठनात्मक विवाद पर 12 सितंबर को होने वाली सुनवाई के समय पर सवाल उठाया है। पार्टी ने इस कदम को चालबाजी करार दिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि तृणमूल की संस्थापक अध्यक्ष ममता बनर्जी ही तृणमूल हैं। गोखले ने कहा, यह सुनवाई शनिवार को हो रही है और पहली बार ऐसा हो रहा है कि यह मुख्य कार्यालय में नहीं हो रही है, जबकि उसी समय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है। क्या यह महज संयोग है? उन्होंने कहा, बैठक का समय पूरी तरह से चालबाजी भरा लगता है, लेकिन आयोग की बैठक में हम शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि संविधान ने चार रेफरी तय किए हैं, इसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट। हमें संविधान पर भरोसा है।


