अपडेट : टीएसमी ने पार्टी संगठन पर विरोधी गुट के दावे को खारिज किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। टीएमसी का कहना है कि उनके संविधान में संगठनात्मक चुनाव हर पांच साल में होने की बात कही गई है। ऋतब्रत ने भी आयोग के सामने अपने दावे प्रस्तुत किए।

अपडेट :  टीएसमी ने पार्टी संगठन पर विरोधी गुट के दावे को खारिज किया

नोट : टीएमसी वाली खबर अपडेट है। - ममता की ओर से पांच नेताओं का दल पहुंचा

- चुनाव आयोग के सामने पेश हुए टीएमसी के दोनों पक्ष

नई दिल्ली, एजेंसी। चुनाव आयोग ने शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में अलग-अलग बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों ने आयोग के सामने अपने दावे रखे।

टीएमसी का दावा

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पार्टी के संविधान के उस नियम का हवाला दिया, जिसमें पार्टी की संगठनात्मक कमेटियों और पदाधिकारियों का कार्यकाल पांच साल तय किया गया है। पार्टी ने विरोधी गुट के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा संगठनात्मक ढांचा 2025 में अमान्य हो गया था। पार्टी सूत्रों ने चुनाव आयोग (ईसी) के पास मौजूद पार्टी संविधान के 2010 वाले वर्जन की ओर इशारा किया, जिसके नियम 9(ए) में कहा गया है। हर तृणमूल कांग्रेस कमेटी और उसके पदाधिकारियों, कार्यकारी कमेटी और सदस्यों का कार्यकाल आम तौर पर पांच साल का होगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई पीडीएफ के अनुसार, संविधान की कॉपी जून 2010 में छापी गई थी। सूत्रों ने कहा, टीएमसी का संविधान बिल्कुल साफ है। संगठनात्मक चुनाव हर पांच साल में होने हैं। लगभग दो दशकों से पांच साल में ऐसा ही हो रहा है।

बैठक का उद्देश्य

आयोग के साथ यह बैठक पार्टी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और संगठनात्मक चुनावों को लेकर दोनों गुटों के दावों के बीच हुई। इस दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पक्ष ने आयोग के सामने कहा, पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर कोई विवाद नहीं है। पार्टी के नेताओं ने विरोधी गुट के दावे के आधार पर सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को बताया कि विरोधी के दावे का समर्थन करने वाले विधायकों ने पांच महीने पहले टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। ममता ने उस पार्टी चिह्न पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत उन्होंने चुनाव लड़ा था। उन्होंने बताया कि इन विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए टीएमसी ने अपने खाते से 25-25 लाख रुपये दिए थे। आयोग के सामने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओब्रायन, कल्याण बनर्जी, सागरिका घोष, साकेत गोखले और वकील अभिनव सिंह शामिल थे।

ऋतब्रत का पक्ष

पश्चिम बंगाल में विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला पक्ष भी आयोग के सामने पेश हुआ और पक्ष रखा। बनर्जी ने बताया कि बैठक के दौरान दस्तावेज के साथ आयोग के सवालों के जवाब दिए गए। आयोग ने उनसे शनिवार तक अतिरिक्त दस्तावेज मांगें हैं, इन्हें सौंपा जाएगा। बनर्जी ने भरोसा जताया कि उन्हें ही टीएमसी का चुनाव चिह्न मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦टीएमसी ने चुनाव आयोग के सामने क्या दावा किया?−
टीएमसी ने अपनी पार्टी के संविधान के नियम का हवाला दिया, जिसमें संगठनात्मक कमेटियों और पदाधिकारियों का कार्यकाल पांच साल तय किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपडेट : टीएसमी ने पार्टी संगठन पर विरोधी गुट के दावे को खारिज किया