समय से ट्रेन चलाने को सीनियर डीओएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में, तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल संयोजक जहांगीर हक के नेतृत्व में सीनियर डीओएम मनीष कुमार पाठक से मुलाकात की। उन्होंने कोचिंग ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही समस्याओं और छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। मनीष पाठक ने समय पर ट्रेनों को चलाने का आश्वासन दिया।

समय से ट्रेन चलाने को सीनियर डीओएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल संयोजक सह दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय महामंत्री जहांगीर हक की गुआआई में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीओएम मनीष कुमार पाठक से मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कोचिंग ट्रेनों के लेटलटीफी से यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और कोटिंग ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग की। साथ ही मंडल के छोटे स्टेशन बंडामुंडा, बिसरा, भालुलता, जराईकेला, मनोहरपुर, सीनी, राजखरसवां, गम्हरिया सहित कई स्टेशनों पर पूर्व की भांति ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की।

मौके पर सीनियर डीओएम मनीष पाठक ने भरोसा दिया कि कोचिंग ट्रेनों को समय पर चलाया जायेगा। इसके लिए मंडल द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके आलावा भी जहांगीर हक ने रेल कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान कराने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।