विद्यार्थियों की समस्या को लेकर फूटा अभाविप का आक्रोश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

टीएमबीयू के विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप के साथ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को सेमेस्टर-5 तक गलत विषय में परीक्षा देने की जानकारी दी गई है, जिससे उनकी परीक्षा वैध नहीं मानी गई। विद्यार्थियों ने प्रशासन से समाधान की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।

विद्यार्थियों की समस्या को लेकर फूटा अभाविप का आक्रोश

भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का आक्रोश बुधवार को भड़क गया। वे लोग लोग मुख्य रूप से पीबीएस कॉलेज बांका सहित टीएनबी कॉलेज, एसएसवी कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का मामला लेकर पहुंचे थे। मामले में विद्यार्थियों से कहा गया है कि सेमेस्टर-5 तक उन लोगों ने गलत विषय में परीक्षा दी है, इस कारण उनकी परीक्षा वैध नहीं होगी। उन्हें नए सिरे से परीक्षा देनी होगी। इसमें सत्र : 2023-27 एवं 2024-28 एवं 2025-29 के विद्यार्थी शामिल हैं। काफी संख्या में अभाविप के छात्र नेता नारेबाजी करते हुए पहले परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा के कार्यालय पहुंचे। वहां अपनी मांगों को रखते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वे लोग वहां से निकलकर कुलसचिव से मिलने पहुंचे, लेकिन मुख्य भवन का दरवाजा बंद कर दिया गया। वे लोग बाहर ही खड़े थे। इसी बीच डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह विवि पहुंची। उनके आते ही अभाविप ने जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब अधिकारी काम नहीं कर पाते तो इस्तीफा दे दें। पीबीएस कॉलेज बांका की छात्राओं ने भी अपनी समस्या रखी। इसी बीच उन लोगों ने प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने के लिए पिछले गेट पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी तानातनी की स्थिति हो गई थी.

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

हंगामे के बाद कुलसचिव अपने कार्यालय से विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे। वे सभी विद्यार्थियों को समस्या के समाधान और वार्ता के लिए परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय ले गए। वहां अभाविप और अधिकारियों बीच वार्ता हुई। विभाग संयोजक सूर्य प्रताप ने कहा कि कॉलेज की गलती विद्यार्थी क्यों भुगते। वे लोग दोबारा परीक्षा नहीं देंगे। कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अभाविप छात्रहित में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि एनईपी के नियमों के अनुपालन में यदि महाविद्यालय प्रशासन से गलती हुई है तो उसका दंड विद्यार्थियों को नहीं दिया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने की मांग विवि से की है। साथ ही कई समस्याओं से अवगत कराया है.

भविष्य की योजना

बांका जिला संयोजक राजन सिंह एवं जिला संयोजक पीयूष भारती ने कहा कि यदि प्रशासन सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई नहीं करता है तो अभाविप आंदोलन को और व्यापक करेगी। इस मौके पर अमन रॉय, खुशी, अंजलि झा, चुनमुन, पीयूष भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन सोनी, ऋृषि महतो, राजा यादव, सुमित सिंह, सोहम, शुभम, प्रभाकर, नीतीश, शालू, लवली, रजनी, रेणु, अंशु, राखी सहित अन्य मौजूद थे। वार्ता के क्रम में कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि वे लोग दो अक्टूबर के बाद इस मुद्दे पर डीएसडब्ल्यू के साथ मिलकर बैठक करेंगे, साथ ही मामले को एकेडमिक काउंसिल सहित अन्य उपाय के बारे में विचार करेंगे। विद्यार्थी हित में निर्णय लिया जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦टीएमबीयू के विद्यार्थियों ने किस विषय पर प्रदर्शन किया?−
टीएमबीयू के विद्यार्थियों ने उन विषयों पर प्रदर्शन किया जिनमें उन्हें सेमेस्टर-5 तक गलत विषय में परीक्षा देने की जानकारी दी गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यार्थियों की समस्या को लेकर फूटा अभाविप का आक्रोश