काटी गई राशि को देने की मांग
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में टीएमबीयू के कर्मचारियों की जुलाई का वेतन बिना जांच किए काटा गया है। कर्मचारियों ने इसे अनुचित बताते हुए मंगलवार को वेतन की वापसी की मांग की। नौ सदस्यीय कमेटी ने भी कटौती को गलत मानते हुए राशि लौटाने की अनुशंसा की है।

भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू में काफी संख्या में कर्मियों की वेतन कटौती कर दी गई है। उन्हें जून-जुलाई का वेतन राशि काटकर दी गई है, जबकि कर्मियों का दावा है कि विवि ने बिना जांच पड़ताल के राशि काटी है, जबकि वे लोग वेतन कटने वाले दायरे में नहीं आएंगे। इस लेकर नौ सदस्यीय कमेटी ने भी अंडरटेकिंग लेकर काटी गई राशि की वापस करने की अनुशंसा की है, इसी कारण कर्मियों ने जल्द काटी गई राशि को वापस करने की मांग की है।


