आंतरिक स्रोत से अगस्त का पेंशन भुगतान करे विवि
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के टीएमबीयू पेंशनरों को अगस्त माह की पेंशन राशि और फरवरी का पेंशन नहीं मिला है। पेंशनरों में आक्रोश के चलते डॉ. पवन कुमार सिंह ने कुलपति से आंतरिक स्रोत से भुगतान करने की मांग की है। अन्य विश्वविद्यालयों को राशि मिलने के बावजूद टीएमबीयू पेंशन राशि अनुदान रोका गया है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में अब तक अगस्त माह की पेंशन राशि पेंशनरों को नहीं मिली है। साथ ही फरवरी का भी पेंशन लंबित है। इसको लेकर पेंशनरों में आक्रोश की स्थिति है। टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंह ने आंतरिक स्रोत से पेंशन देने की मांग कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा से की है। मंच ने कहा है कि यदि अब उन लोगों को पेंशन का भुगतान नहीं होता है तो वे लोग चरणबद्ध आंदोलन के लिए विवश होंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों को अगस्त के वेतन और पेंशन के लिए सरकार की ओर से राशि विमुक्त कर दी गई है, जबकि टीएमबीयू के पेंशनरों का पेंशन अनुदान फिर रोक दिया गया है।


