26 जुलाई तक चलेगा चौथी मेधा सूची से नामांकन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 में चौथी मेधा सूची से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जो 26 जुलाई तक चलेगी। छात्रों का नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से हो रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि इस सूची के बाद ऑनस्पॉट नामांकन का भी अवसर मिलेगा।

भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में चौथी मेधा सूची से नामांकन चल रहा है। यह नामांकन की प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए सभी कॉलेजों में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का नामांकन हो रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि इस सूची के बाद ऑनस्पॉट का मौका मिलेगा।


