जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल में टीटू वर्ल्ड स्कूल का दबदबा
तुलसीपुर के टीटू वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय जूनियर बालक बैडमिंटन चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10 चयनित खिलाड़ियों में से सात का चयन इसी विद्यालय से हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में भाग लेने के लिए बधाई दी गई है। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं।

तुलसीपुर बलरामपुर, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक बैडमिंटन चयन ट्रायल में टीटू वर्ल्ड स्कूल तुलसीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला स्तर पर चयनित 10 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी अकेले टीटू वर्ल्ड स्कूल के हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विराट संस्कार मिश्रा, आर्यन चौरसिया, अरिज अफरोज, अविसत आर्य, शुद्र वर्मा, अस्मित सिंह और उज्ज्वल सोनी का चयन मंडलीय स्तर के लिए हुआ है। अब ये सभी खिलाड़ी 15 सितंबर को गोंडा में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
जिला स्तर पर 10 खिलाड़ियों में सात का चयन होने से टीटू वर्ल्ड स्कूल के बैडमिंटन प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की प्रतिभा का भी प्रदर्शन हुआ है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि मंडलीय ट्रायल में भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री ऋचा दीक्षित, प्रबंधन समिति और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


